टिहरी: टिहरी झील में फ्लोटिंग हट्स का संचालन रुका, पांच सदस्यीय जांच समिति चार दिन में रिपोर्ट सौंपेगी

जिला प्रशासन ने फिलहाल टिहरी झील में संचालित फ्लोटिंग हट्स के संचालन पर रोक लगा दी है। बीती शाम आए तूफान के दौरान डोबरा-चांठी के पास झील में स्थित फ्लोटिंग झोपड़ियों के एक्सल ज्वाइंट खुल गए थे। जिससे झोपड़ियाँ अस्थिर हो गईं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है, जो चार दिन में निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपेगी.

शनिवार शाम आई तेज आंधी के दौरान तैरती झोपड़ियां एक्सल ज्वाइंट बाहर आने से झुक गईं। उस वक्त झोपड़ियों में ठहरे करीब 30 पर्यटक घबरा गये. सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रात में ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकालकर दूसरी जगह पहुंचाया. इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी.

जिला प्रशासन ने फ्लोटिंग हट्स के संचालन पर तत्काल रोक लगा दी है और मामले की जांच के लिए एसडीएम सदर कमलेश मेहता की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है. लोनिवि के अधीक्षण अभियंता केएस नेगी, पुलिस उपाधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोबत सिंह राणा और एसडीआरएफ ढालवाला के प्रभारी निरीक्षक को समिति का सदस्य बनाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही फ्लोटिंग हट्स के संचालन पर निर्णय लिया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *