पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत पर अयोध्या में जश्न, नेताओं ने बताया जनता की ऐतिहासिक जीत

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद अयोध्या में खुशी का माहौल देखा गया. बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इस जीत को सिर्फ राजनीतिक सफलता नहीं बल्कि जनता की जीत बताया. पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया. इस मौके पर नेताओं ने कहा कि यह जीत जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. उन्होंने इस सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन को दिया।
जीत को जनता की सफलता बताया
बीजेपी नेताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल में यह जीत सिर्फ एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं है, बल्कि वहां की जागरूक जनता की जीत है. लोगों ने परिवर्तन और विकास के लिए अपना समर्थन दिया है, जिसके कारण यह ऐतिहासिक परिणाम आया है।’
कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी गयी. नेताओं ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, लगन और दिन-रात की मेहनत से ही संभव हो सकी है. उन्होंने सभी को इस सफलता का असली हकदार बताया.
शीर्ष नेतृत्व को दिया श्रेय
नेताओं ने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संगठन प्रभारी सुनील बंसल को भी दिया. उन्होंने कहा कि इन नेताओं के नेतृत्व और रणनीति ने पार्टी को मजबूत किया और जीत की नींव रखी.
बीजेपी कार्यालय में मनाया गया जश्न
इस जीत का जश्न अयोध्या स्थित बीजेपी कार्यालय में मनाया गया. कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, प्रधान और महासचिव शिवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे और उन्होंने इस जीत के लिए सभी को बधाई दी.
(रिपोर्ट:अनूप कुमार अयोध्या)
