Breaking News
उत्तराखंड: आयोग ने स्थगित की दो लेक्चरर परीक्षाएं, 9 और 10 मई को होनी थी निर्धारित, अब जारी होगी नई तारीख – Uksssc आयोग ने स्थगित की दो लेक्चरर परीक्षाएं, लेक्चरर फिजिक्स परीक्षा 9 मई को होनी थी शेड्यूल

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

द्वारा प्रकाशित: रेनू सकलानी

अद्यतन मंगलवार, 05 मई 2026 11:16 पूर्वाह्न IST

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 9 मई को होने वाली फिजिक्स और 10 मई को होने वाली नागरिक शास्त्र की परीक्षा स्थगित कर दी है। नई तारीख जल्द ही जारी की जाएगी।


यूकेएसएसएससी आयोग ने दो व्याख्याता परीक्षाएं स्थगित कर दीं, व्याख्याता भौतिकी परीक्षा 9 मई को उत्तराखंड में निर्धारित की गई थी

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : iStock



विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। अब इनकी नई डेट जारी की जाएगी. आयोग ने पिछले दिनों जारी परीक्षा कैलेंडर में भी इनका जिक्र किया था।

ये भी पढ़ें…यूसीसी: यूसीसी का प्रवाह उत्तराखंड से शुरू होकर असम और बंगाल की खाड़ी तक पहुंचा, इसका वादा बीजेपी ने संकल्प पत्र में किया था.

आयोग के परीक्षा नियंत्रक जयवर्धन शर्मा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा प्रवक्ता संवर्ग ग्रुप-सी सामान्य शाखा और महिला शाखा परीक्षा 2025 के तहत प्रवक्ता भौतिक विज्ञान की परीक्षा 9 मई और प्रवक्ता नागरिक शास्त्र की परीक्षा 10 मई को होनी थी। इन दोनों परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। अब नई परीक्षा तिथि अलग से जारी की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *