ज्येष्ठ के पहले दिन अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, शरबत वितरण से मिली राहत

ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगलवार के मौके पर अयोध्या में श्रद्धा और भक्ति का खास माहौल देखने को मिला. इस अवसर पर रामपथ स्थित सीतापुर नेत्र चिकित्सालय के निकट तिहारे में शर्बत वितरण का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो गया था और दोपहर होते-होते यहां भारी भीड़ जमा हो गई। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह एवं आस्था का माहौल था, जिससे कार्यक्रम स्थल पूरी तरह भक्तिमय दिख रहा था.
कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना से हुई
आयोजक सुबोध श्रीवास्तव ने विधि-विधान से भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पूजा के दौरान मंत्रों और धार्मिक अनुष्ठानों का पालन किया गया, जिससे माहौल और अधिक पवित्र हो गया। भक्तों ने भी पूजा में पूरे मन से भाग लिया और अपनी मनोकामनाएं व्यक्त कीं.
दोपहर से बढ़ी भीड़, उमड़े श्रद्धालु
दोपहर 12 बजे के बाद आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ने लगी। आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे और हनुमान जी के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की.
शर्बत वितरण से सेवा संदेश
पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच शर्बत का वितरण किया गया. गर्मी के मौसम में इस सेवा से लोगों को बड़ी राहत मिली। आयोजन में शामिल स्वयंसेवकों का उत्साह भी देखने लायक था, जो लगातार लोगों को शर्बत पिलाने में लगे रहे.
भक्ति और सेवा का सुन्दर संगम
इस आयोजन में भक्ति और सेवा का सुंदर संगम देखने को मिला. एक ओर जहां लोग हनुमान जी की पूजा कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं को शर्बत पिलाकर सेवा भी की जा रही थी. इस प्रकार बड़े मंगलवार का यह आयोजन श्रद्धा, विश्वास और सेवा भावना का प्रतीक बन गया।
(रिपोर्ट:अनूप कुमार अयोध्या)
