नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने उत्तराखंड की कानून व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त बताया है। उन्होंने चंपावत में 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर भाजपा सरकार को घेरा। आर्य ने कहा, इस हृदय विदारक घटना ने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है.
आर्य ने बताया कि अपनी सहेली के यहां मेहंदी समारोह में गई छात्रा के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता के पिता ने एक राजनीतिक पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष, पूर्व प्रधान और एक छात्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र और पूर्व प्रधान चाचा-भतीजा हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बीजेपी सरकार से जवाब मांगा है कि क्या यही बेटी बचाओ का असली चेहरा है.
उन्होंने पूछा कि क्या सत्ता संरक्षण के कारण अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं. नेता प्रतिपक्ष ने यह भी जानना चाहा कि राज्य में बेटियां कब सुरक्षित होंगी. उन्होंने कहा कि सरकार को इन सवालों का जवाब देना होगा. नेता प्रतिपक्ष ने सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. उन्होंने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने और दोषियों को कड़ी सजा देने को कहा. आर्य ने दोषियों को राजनीतिक संरक्षण देने वालों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की भी मांग की.
चंपावत में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: आरोपियों ने धारदार हथियार से की क्रूरता, लोगों में आक्रोश