मदर्स डे पर अमर पब्लिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल

मदर्स डे के अवसर पर शनिवार, 9 मई 2026 को शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थान अमर पब्लिक स्कूल में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी माँ के प्रति अपने प्यार, सम्मान और भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती आशा पांडे उपस्थित रहीं। विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी माताओं का हार्दिक स्वागत किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान स्कूल में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया. बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने अभिभावकों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम में छोटे बच्चों से लेकर सीनियर क्लास के विद्यार्थियों तक सभी की भागीदारी ने मदर्स डे को खास बना दिया.
बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती आशा पांडे ने कहा कि बच्चों के जीवन में मां सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने कहा कि एक मां अपने बच्चों का हर परिस्थिति में साथ निभाती है और उन्हें सही रास्ता दिखाती है. इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन 12वीं कक्षा की छात्रा नेहा ने किया। कक्षा 4, 5, 6, 8 और 9 के विद्यार्थियों ने ‘तेरी उंगली पकड़ के चला’ गीत पर सुंदर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। इस प्रस्तुति में हनु गुप्ता, आकृति मौर्य, आयलिन शर्मा, भावेश, विशेष पांडे, आकाश पटेल, सिद्धार्थ, आराध्या, अभ्युदय और काव्या ने भाग लिया। कक्षा 8 की छात्रा अंशी तिवारी ने मदर्स डे पर प्रभावशाली भाषण देकर श्रोताओं को भावुक कर दिया।
छोटे-छोटे बच्चों ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा
नर्सरी एवं एलकेजी के बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान विराज पांडे, प्रगति, सुनैना, आर्यन, दिव्या, मन्नत, भूमि, श्रुति, शिवांश, मोहम्मद अरहान और सुनेक्षा समेत कई बच्चों ने हिस्सा लिया। यूकेजी के विद्यार्थियों ने जन्म-जन्मा मेरी मां गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी। कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों ने “इतनी सी हंसी” गाने पर शानदार डांस कर सभी का दिल जीत लिया।
माताओं के लिए भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किये गये
कार्यक्रम के दौरान माताओं के मनोरंजन के लिए मनोरंजक खेल एवं राउंड गेम्स का भी आयोजन किया गया, जिसमें माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती आकांक्षा त्रिपाठी ने केक काटकर माताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भगवान हर जगह मौजूद नहीं हो सकते, इसलिए उन्होंने मां को बनाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीत शिक्षक संजय गुप्ता, कला शिक्षिका श्रद्धा तिवारी एवं शिक्षिका मधु, करिश्मा, जागृति, आशा एवं सविता का विशेष योगदान रहा। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया।
(रिपोर्ट:अनूप कुमार अयोध्या)
