Breaking News
इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी धोखे की कहानी, शादीशुदा शख्स पर लगा लड़की का शोषण करने का आरोप

सोनभद्र जिले में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती का एक मामला अब गंभीर विवाद में बदल गया है. आरोप है कि एक युवक ने इंस्टाग्राम पर बलरामपुर की एक लड़की से दोस्ती की और उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. युवक ने खुद को अविवाहित बताया, जबकि वह पहले से शादीशुदा था और तीन बच्चों का पिता भी है। युवती का आरोप है कि युवक उसे बहला-फुसलाकर अलग-अलग जगहों पर ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. मामला सामने आने के बाद लड़की के परिजन उसे वापस अपने साथ ले गए और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

हम पहली बार इंस्टाग्राम पर मिले थे
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता वाड्रफनगर, बलरामपुर (छत्तीसगढ़) की रहने वाली है और ग्रेजुएशन की छात्रा है. 17 फरवरी को वह पढ़ाई के सिलसिले में वाड्रफनगर पहुंची थी। इसी दौरान इंस्टाग्राम के जरिए उसकी आरोपी युवक से बातचीत होने लगी. कुछ ही समय में दोनों में दोस्ती हो गई. युवती का आरोप है कि युवक ने खुद को अविवाहित बताकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया.

बहला-फुसलाकर दूसरे राज्यों में ले जाना
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी उसे बहला-फुसलाकर सिंगरौली के बैढ़न इलाके में ले गया. वहां उसने लड़की को अपने एक रिश्तेदार के घर पर रखा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी उसे उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में अपने घर ले आया, जहां कई दिनों तक उसका शोषण करने का आरोप है।

शादीशुदा होने का सच आया सामने!
कुछ समय बाद लड़की को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता भी है. आरोप है कि सच्चाई सामने आने के बाद युवक ने किशोरी को बीजपुर क्षेत्र के एक गांव में छिपाकर रखा। इस दौरान उस पर दबाव डालकर कोर्ट मैरिज भी कर ली गई।

परिजन तलाश कर किशोरी को वापस ले आए
लड़की के परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे. आख़िरकार 10 मार्च को वे लड़की तक पहुंचे और उसे वापस छत्तीसगढ़ ले गए। इसके बाद 12 मार्च को परिजनों ने बभनी थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

जीरो एफआईआर दर्ज कर केस ट्रांसफर किया गया
बभनी थाना प्रभारी दिन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर इसे बसंतपुर थाने में स्थानांतरित कर दिया गया है, क्योंकि मुख्य घटना स्थल वहीं पाया गया है. उधर, दुद्धी क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और बसंतपुर थाना पुलिस आगे की जांच कर रही है.

संगठन ने कड़ी कार्रवाई की भी मांग की
इस मामले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के स्थानीय पदाधिकारी मनोज पांडे ने भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने बताया कि संगठन को इस घटना की जानकारी 3 मार्च को मिली. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने परिवार के सदस्यों के साथ 11 मार्च को थाने को सूचना दी और मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *