उत्तरकाशी: अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, गैर सनातनियों के प्रवेश पर रहेगी रोक – गंगोत्री धाम 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खुलेगा उत्तरकाशी चारधाम यात्रा 2026
नवरात्रि के अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री धाम के कपाट खोलने की तिथि की घोषणा की गई। समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल ने बताया कि 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर शुभ मुहुर्त पर दोपहर 12.15 बजे गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जायेंगे.
18 अप्रैल को दोपहर 12.15 बजे गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा से गंगा जी भोगमूर्ति विग्रह डोली में सेना बैंड और ढोल दमाऊ के साथ गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेंगी। रात्रि विश्राम भैरव घाटी के भैरव मंदिर में होगा। फिर 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे गंगोत्री धाम के लिए पैदल प्रस्थान करेंगे.
इसके बाद अक्षय तृतीया पर धाम के कपाट विधि-विधान के साथ छह माह के लिए खोल दिए जाएंगे। समिति के उपाध्यक्ष अरुण सेमवाल ने बताया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान मंदिर परिसर में गैर सनातनी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
