Breaking News
ऋषिकेश में रोमांच की नई मंजिल:चारधाम यात्रियों को तोहफा; कांच के फर्श से दिखाई दे रही गंगा की लहरों की सुंदरता – ऋषिकेश में बजरंग सेतु का निर्माण पूरा हुआ कांच के फर्श से दिखाई देने वाली गंगा की लहरों की सुंदरता

इस बार चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऋषिकेश में रोमांच की एक नई जगह तैयार है. मुनि की रेती में बजरंग सेतु का निर्माण पूरा हो चुका है, जहां पर्यटक कांच के फर्श पर चलते हुए गंगा की लहरों को देख सकेंगे। 24 व 25 अप्रैल को पुल का तकनीकी निरीक्षण किया जायेगा. जल्द ही यह पुल आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा.

लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर द्वारा वर्ष 2022 में ऐतिहासिक लक्ष्मणझूला पुल के पास बजरंग सेतु पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। करीब 69.20 करोड़ रुपये की लागत से बना यह पुल 132.30 मीटर लंबा और पांच मीटर चौड़ा है। पुल के दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर मोटाई का 65 मिमी का पारदर्शी कांच का फुटपाथ बनाया गया है।

पुल के दोनों ओर प्रवेश द्वार पर केदारनाथ धाम जैसी आकृति बनाई गई है। पुल पर हल्के चार पहिया वाहन भी चलेंगे। लक्ष्मणझूला पुल के अनिश्चितकाल के लिए बंद होने के बाद इस पुल को ऐतिहासिक पुल के बेहतरीन विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है.

पुल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. मंगलवार और बुधवार को पुल का तकनीकी निरीक्षण किया जाएगा। जिसमें हवा और तापमान के प्रतिरोध का परीक्षण किया जाएगा। विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह पुल की भार वहन क्षमता की जांच की जायेगी. सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पुल पर आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।

चार साल बेमिसाल: सीएम धामी ने दून की जनता को दी 401 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, पेश किया रिपोर्ट कार्ड

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *