Breaking News
कृष्ण जन्मस्थान से अयोध्या पहुंची डेढ़ क्विंटल पंजीरी, राम जन्मोत्सव पर रामलला को लगेगा भोग

भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर रामनगरी अयोध्या में भक्ति और आस्था का माहौल चरम पर है. इस बीच एक विशेष धार्मिक पहल के तहत कृष्ण जन्मस्थान से सवा क्विंटल पंजीरी प्रसाद अयोध्या पहुंच गया है. यह प्रसाद भगवान श्री राम को उनके जन्मोत्सव के अवसर पर भोग के रूप में अर्पित किया जाएगा. इस पवित्र कार्य के लिए कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के पदाधिकारी विजय बहादुर सिंह स्वयं अयोध्या पहुंचे। इस आयोजन से भक्तों में उत्साह और भक्ति और बढ़ गयी है.

कृष्ण जन्मस्थान से लाया गया विशेष प्रसाद
जानकारी के मुताबिक, भगवान श्री राम के लिए कृष्ण जन्मस्थान से सवा क्विंटल पंजीरी का प्रसाद भेजा गया है. ट्रस्ट के पदाधिकारी विजय बहादुर सिंह इस प्रसाद को लेकर अयोध्या पहुंचे. यह प्रसाद राम जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष रूप से तैयार किया गया है, जिसे भगवान रामलला को अर्पित किया जाएगा.

रामलला को भोग लगाया जाएगा
विजय बहादुर सिंह ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर प्रसाद चढ़ाने का मौका मिला है. वह पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ रामनगरी पहुंचे और सबसे पहले दर्शन-पूजन किया और उसके बाद भोग के लिए प्रसाद तैयार किया गया. यह प्रसाद रामलला के चरणों में समर्पित किया जाएगा.

अयोध्या में धार्मिक उत्साह बढ़ा
इस विशेष प्रसाद के अयोध्या पहुंचने से पूरे शहर में धार्मिक उत्साह का माहौल है. भक्त इसे भगवान श्री राम के प्रति गहरी आस्था और प्रेम का प्रतीक मानते हैं। रामनवमी के शुभ अवसर पर इस तरह के आयोजन भक्तों के बीच विशेष महत्व रखते हैं और लोगों के बीच भक्ति भावना को और मजबूत करते हैं।

भक्ति और परंपरा का अनोखा संगम
यह पहल न केवल धार्मिक आस्था को दर्शाती है बल्कि देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों के बीच संबंध का भी प्रतीक है। कृष्ण की जन्मस्थली से लेकर रामनगरी तक प्रसाद का पहुंचना भारतीय संस्कृति और परंपरा की एकता को दर्शाता है। राम जन्मोत्सव के मौके पर यह आयोजन भक्तों के लिए खास आकर्षण रहता है.

(रिपोर्ट:अनूप कुमार अयोध्या)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *