Breaking News
हैंडपंप में ताला बंद होने से जल संकट, महिलाओं ने डीएम कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन

फ़तेहपुर जिले के भिटौरा ब्लॉक के मदरियापुर गांव में पानी की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा है. शनिवार को दर्जनों महिलाएं सिर पर खाली बाल्टी लेकर जिलाधिकारी (डीएम) कार्यालय पहुंचीं और जोरदार प्रदर्शन किया. महिलाओं का आरोप है कि गांव के सरकारी ट्यूबवेल पर एक दबंग व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है और पानी को निजी उपयोग में ले रहा है. इससे गांव के कई परिवारों को पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

सरकारी ट्यूबवेल पर कब्जे का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगे सरकारी ट्यूबवेल पर एक व्यक्ति ने मोटर लगाकर पानी का उपयोग अपने निजी उपयोग में करना शुरू कर दिया है. इससे आम लोगों तक ट्यूबवेल का पानी नहीं पहुंच पा रहा है. बताया गया कि इससे 20 से अधिक परिवारों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है.

महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है
गांव की महिलाओं ने बताया कि पानी की कमी के कारण उन्हें हर दिन दूर-दराज के इलाकों से पानी लाना पड़ता है. इससे उनका काफी समय और प्रयास खर्च हो रहा है। इसके अलावा बच्चों, बुजुर्गों और जानवरों को भी पानी की कमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

किसानों की चिंता बढ़ गई
ग्रामीण किसानों ने भी अपनी चिंता व्यक्त की है. उनका कहना है कि पानी की कमी का असर उनकी फसलों पर पड़ रहा है. यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो फसलों को नुकसान हो सकता है।

डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
महिलाएं सिर पर खाली बाल्टी लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचीं. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ट्यूबवेल पर लगी मोटर को तुरंत हटवाया जाए और सभी को पानी उपलब्ध करवाया जाए। उनका कहना है कि सरकारी संसाधनों पर किसी एक व्यक्ति का कब्जा नहीं होना चाहिए.

प्रशासन ने दिया आश्वासन
प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है और जांच का आश्वासन दिया है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

ग्रामीणों की चेतावनी
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे बड़ा और उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

(रिपोर्ट:देवेंद्र सिंह,फतेहपुर)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *