किचन में धमाका:रोटी बनाते समय फटा सिलेंडर, दीवार गिरी; रुद्रपुर में रसोई गैस सिलेंडर फटने से मां-बेटे समेत तीन लोग घायल
{“_id”:”69cb572f876b12d24605e4b7″,”स्लग”:”मां-और-बेटे सहित तीन-लोग-कूदते समय घायल हो गए किंग-गैस-सिलेंडर-विस्फोट-इन-रुद्रपुर-2026-03-31″,”प्रकार”:”कहानी”,”स्थिति”:”प्रकाशित करें”,”शीर्षक_एचएन”:”विस्फोट किचन में: रोटी बनाते समय फटा सिलेंडर, दीवार गिरी; मां-बेटे समेत तीन घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”City & states”,”slug”:”city-and-states”}}
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप इलाके में एलपीजी सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए.
फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची.
विस्तार
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा कॉलोनी में खाना बनाते समय छोटा सिलेंडर फट गया। हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को एसटीएच रेफर कर दिया गया है। कोतवाल मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे कृष्णा कॉलोनी निवासी गोमती देवी घर में रोटी बना रही थीं।
इसी दौरान उसने गर्म तवे को गैस सिलेंडर के पाइप में रख दिया। जिससे सिलेंडर का पाइप लीक हो गया और विस्फोट हो गया. धमाका इतना तेज था कि दीवार टूटकर गिर गई. घटना में 30 वर्षीय गोमती के अलावा उसका 10 वर्षीय नीरज और एक अन्य घायल हो गए। एक सप्ताह में ट्रांजिट कैंप में सिलेंडर फटने की यह दूसरी घटना है।