Breaking News
गेहूं खरीद 2026 शुरू, अमेठी के गोरखापुर केंद्र पर 500 मीट्रिक टन लक्ष्य, किसानों का पंजीकरण तेज

उत्तर प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं की सरकारी खरीद 30 मार्च 2026 से शुरू हो गई है, जो 15 जून 2026 तक जारी रहेगी। सरकार ने इस साल गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। इस फैसले से किसानों को उनकी फसल का सही दाम मिलने की उम्मीद है. प्रदेश भर में खरीद केंद्र सक्रिय हो गए हैं और किसानों का पंजीकरण भी शुरू कर दिया गया है.

अमेठी के गोरखापुर केंद्र ने 500 एमटी का लक्ष्य हासिल कर लिया
अमेठी जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के गोरखापुर सहकारी समिति केंद्र को इस वर्ष 500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है। केंद्र प्रभारी निर्भय सिंह ने बताया कि इस बार खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से चलाने के लिए पूरी तैयारी की गई है, ताकि किसानों को किसी तरह की दिक्कत न हो।

किसानों का पंजीकरण शुरू, अच्छा रिस्पांस
केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए किसानों का पंजीकरण शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार तक इस केंद्र पर 35 किसान पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. साफ है कि किसान इस योजना में रुचि दिखा रहे हैं और समय पर अपनी फसल बेचने के लिए आगे आ रहे हैं.

सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खरीदारी होगी
केंद्र प्रभारी ने बताया कि गेहूं खरीद का समय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस अवधि में किसान अपनी उपज लेकर केंद्र पर आ सकते हैं। खरीद प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं।

48 घंटे के अंदर खाते में आ जाएगा पैसा
सबसे खास बात यह है कि किसानों को उनके गेहूं का भुगतान डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए सीधे उनके बैंक खाते में किया जाएगा। यह राशि 48 घंटे के अंदर उनके खाते में पहुंच जाएगी, जिससे किसानों को भुगतान के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

(रिपोर्ट:बृजेश मिश्र,अमेठी)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *