18.5 लाख रुपये की लूट के आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने त्रिवेणीघाट से गिरफ्तार कर लिया है. कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि रमेश लहरे निवासी पड़सगांव बुधरू, थाना मानगांव, जिला रायगढ़ (महाराष्ट्र) के खिलाफ अलीबाग थाने, जिला रायगढ़, महाराष्ट्र में 18.50 लाख रुपये की लूट की घटना दर्ज है।
आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था. एक अप्रैल को महाराष्ट्र पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम आरोपी की तलाश में ऋषिकेश थाने पहुंची. थाना प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में तत्काल एक संयुक्त पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गयी।
ऋषिकेश: उड़ीसा में जेल तोड़कर भागा एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चकमा.
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने त्रिवेणी घाट क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया. दी गई जानकारी के मुताबिक, त्रिवेणी घाट स्थित शिव प्रतिमा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति घूमते देखा गया.
पुलिस टीम को देखकर वह व्यक्ति घबरा गया और भागने लगा, जिस पर टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया। महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया.