प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड आ सकते हैं। प्रस्तावित दौरे को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. प्रधानमंत्री देहरादून में दून-दिल्ली एलिवेटेड एक्सप्रेसवे समेत कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
प्रधानमंत्री का उत्तराखंड दौरा पहले चार अप्रैल को प्रस्तावित था लेकिन कुछ राज्यों में चुनावी व्यस्तता के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था. अब प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को उत्तराखंड आ सकते हैं, हालांकि पीएमओ से प्रस्तावित दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है.
यह भी पढ़ें…इंटरव्यू: ‘देश में वक्फ बोर्ड है तो सनातन बोर्ड क्यों नहीं’, मक्का-मदीना पर देवकीनंदन ठाकुर ने कही ये बात
प्रधानमंत्री देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने के अलावा, टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट का भी उद्घाटन करेंगे और पंतनगर हवाई अड्डे और बनबसा लैंड पोर्ट परियोजना की विस्तार योजना की आधारशिला रखेंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जल्द ही उत्तराखंड आएंगे, उनके दौरे की तैयारियां चल रही हैं.