Breaking News
उत्तराखंड मौसम: बदला मौसम का मिजाज, अगले तीन दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी – उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी

मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने पिथौरागढ़, बागेश्वर समेत सभी जिलों में बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।


ट्रेंडिंग वीडियो

शहर में सोमवार सुबह और शाम को ठंड के साथ दिनभर धूप खिली रही। दिन का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस, देहरादून के 29.8 डिग्री सेल्सियस से चार डिग्री अधिक और न्यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान आठ डिग्री गिरकर 14.1 और न्यूनतम तीन डिग्री गिरकर 5.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इन दिनों खेतों में गेहूं की बालियों की कटाई चल रही है। अगर बारिश और ओलावृष्टि हुई तो गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। ओलावृष्टि से सब्जियों को भी नुकसान हो सकता है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *