Breaking News
देहरादून: देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए नियमित उड़ानें शुरू होंगी, केंद्रीय मंत्री ने सीएम को भेजा पत्र – देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए नियमित उड़ानें शुरू होंगी; केंद्रीय मंत्री ने सीएम को भेजा पत्र

देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए नियमित उड़ानें शुरू होंगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरपु ने मुख्यमंत्री धामी को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी है. नई उड़ानों से पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से देहरादून-वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या उड़ान सेवा शुरू करने का अनुरोध किया था। केंद्रीय मंत्री ने पत्र के माध्यम से बताया कि वर्तमान में देहरादून से अहमदाबाद, भुवनेश्वर, बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, शमशाबाद, जयपुर, लखनऊ, पुणे, कुल्लू के लिए इंडिगो, एलायंस एयर, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस की 254 उड़ानें हर सप्ताह संचालित हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि भारत में घरेलू विमानन क्षेत्र को नियंत्रण मुक्त कर दिया गया है। इसके तहत, एयरलाइन अपने बेड़े में किसी भी प्रकार के विमान को शामिल करने और वाणिज्यिक आधार पर संचालन के लिए मार्ग चुनने के लिए स्वतंत्र है।

श्रीनगर: संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का रिजल्ट जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

किसी भी हवाई अड्डे के लिए या वहां से हवाई सेवाएं शुरू करने या विस्तारित करने का निर्णय संबंधित एयरलाइन ऑपरेटरों पर निर्भर करता है। उन्होंने बताया है कि देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए उड़ान सेवा का अनुरोध सभी घरेलू हवाई लाइनों के साथ साझा किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार उत्तराखंड को राज्य की हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए लगातार सहयोग कर रही है। केन्द्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में हवाई सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। सरकार देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए नियमित हवाई सेवा शुरू करने का प्रयास कर रही है। इससे प्रदेश के लोग वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या से सीधा संपर्क स्थापित कर सकेंगे। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *