हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ट्रक ने स्कूटर सवार दो लड़कियों को टक्कर मार दी, जिससे एक की मौत हो गई और दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई
{“_id”:”69de3197cedab9670a082c1b”,”स्लग”:”तेज़ रफ्तार पिकअप-ट्रक ने स्कूटर सवार दो लड़कियों को टक्कर मार दी एक-और-दूसरे को गंभीर रूप से घायल करना-2026-04-14″,”प्रकार”:”कहानी”,”स्थिति”:”प्रकाशित करें”,”शीर्षक_एचएन”:”दुर्घटना: तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटर सवार दो लड़कियों को टक्कर मारी, एक घायल, मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”City & states”,”slug”:”city-and-states”}}
भाखड़ा पुल के पास तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार दो लड़कियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई.
भावना रावत – फोटो: फाइल फोटो
विस्तार
मंगलवार दोपहर करीब सवा तीन बजे हल्द्वानी-कालाढूंगी हाईवे पर भाखड़ा पुल के मोड़ पर एक पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में घायल स्कूटी चालक भावना रावत (20) और सवार नेहा जोशी (20) को सीएचसी कालाढूंगी भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने भावना को मृत घोषित कर दिया, जबकि नेहा को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
ट्रेंडिंग वीडियो
कालाढूंगी थाने के एसएसआई पंकज जोशी के मुताबिक चकलुवा निवासी भावना रावत पुत्री भोपाल सिंह रावत अपनी स्कूटी यूके 04 एपी 6596 से नेहा को उसके घर छोड़ने लामाचौड़ जा रही थी। भाखड़ा पुल के मोड़ के पास सामने से आई तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बच्चियां उछलकर सड़क पर गिर गईं। हेलमेट न पहनने के कारण दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने दोनों को कालाढूंगी सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने भावना को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मार्ग पर यातायात सुचारू कराया। भावना चकलवा स्थित एक फैक्ट्री में काम करती थी।