अमर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं में शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वोच्च अंक लाकर मान बढ़ाया।

सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित होते ही अमर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हर वर्ष की भांति इस बार भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया. यह छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का अद्भुत उदाहरण था। पूरे स्कूल परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल था. विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय परिवार ने गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
टॉपर्स ने स्कूल का नाम रोशन किया
इस वर्ष विद्यालय की छात्रा अद्रिका सिंह 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहीं. उनके अलावा अमृत पांडे और शुभी पांडे ने 91.2 फीसदी अंक हासिल किए. जबकि आर्या मिश्रा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। इसके साथ ही अनुष्का मिश्रा (88.2%), अर्चित चतुर्वेदी (88%), शानवी पांडे (87.8%), शिवांगी बघेल (87.8%), अनन्या जयसवाल (87.6%) और उत्कर्ष साहू (86.6%) ने भी शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। सभी विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की।
स्कूल में उत्सव का माहौल
रिजल्ट घोषित होने के बाद स्कूल परिसर में जश्न का माहौल देखा गया. सभी मेधावी विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक गिरीश कुमार पांडे (दिप्पुल पांडे), निदेशक आशुतोष पांडे और प्रिंसिपल आकांक्षा त्रिपाठी ने छात्रों को माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया गया और उनका हौसला बढ़ाया गया.
सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन को
स्कूल प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि यह परिणाम सभी के संयुक्त प्रयास का नतीजा है. छात्रों को भविष्य में भी कड़ी मेहनत करने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय परिवार ने अपने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम की आशा व्यक्त की है।
(रिपोर्ट:अनूप कुमार अयोध्या)
