ईद के मौके पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कानून व्यवस्था और राजनीति पर साधा निशाना

लखनऊ में ईद के मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक तरफ जहां भाईचारे और एकता का संदेश दिया, वहीं दूसरी तरफ कानून व्यवस्था और राजनीति को लेकर तीखे बयान भी दिये. ईद के मौके पर उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले होली का त्योहार मनाया गया था, जिसमें सभी ने खुशियां बांटी थीं और अब ईद पर भी लोग एक-दूसरे से गले मिल रहे हैं.

त्यौहार हमें एकता सिखाते हैं
अखिलेश यादव ने कहा कि होली पर लोगों ने मिलकर गुझिया बांटी और अब ईद के मौके पर भी लोग एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि यही देश की असली पहचान है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर त्योहार मनाते हैं. उन्होंने इसे भारत की संस्कृति और भाईचारे की मिसाल बताया.

कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
इस दौरान अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जिस शहर से प्रधानमंत्री कई बार चुने गये, वहां एक छात्र ने दूसरे छात्र को गोली मार दी, जो बेहद चिंताजनक है. उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले गोरखपुर में भी अपराध की घटनाएं सामने आ चुकी हैं और पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है.

ममता बनर्जी के समर्थन में बयान
राजनीतिक मुद्दों पर बात करते हुए अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी अकेले भी चुनाव लड़ें तो भी जीत सकती हैं. उनके मुताबिक, ममता बनर्जी अकेले ही सबसे लड़ रही हैं.

अपमान और राजनीतिक माहौल पर टिप्पणी करें
एक घटना का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि राजधानी में दोबारा ‘बाटी-चोखा’ की दावत नहीं होगी, क्योंकि इससे अपमानजनक स्थिति पैदा हो गई है. उन्होंने कहा कि उनके बाल खींचे गए, जो बेहद अपमानजनक था.

2027 चुनाव को लेकर बड़ा दावा
अखिलेश यादव ने आगामी 2027 चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि 2027 में बहुत बड़ी शपथ होने वाली है और बीजेपी अब कुछ नहीं करने वाली है. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेगा.

(रिपोर्ट: संदीप शुक्ला, लखनऊ)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *