Breaking News
उत्तराखंड का मौसम: दिल्ली की गर्मी से राहत पाने के लिए लोग देहरादून आए, लेकिन यहां भी उन्हें सुकून नहीं मिला, पारा 40 के करीब रहा – दिल्ली की गर्मी से राहत पाने के लिए लोग देहरादून आए, लेकिन भीषण गर्मी, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली की तपती गर्मी से राहत की तलाश में लोगों ने जब देहरादून का रुख किया तो यहां भी सूरज ने उन्हें परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. रविवार को दिल्ली में पारा 44 डिग्री सेंटीग्रेड से ऊपर था. इस मामले में देहरादून भी पीछे नहीं रहा। सूरज की तपिश ने यहां भी 40 का आंकड़ा छूने की कोशिश की. अंकों के लिहाज से चार की कमी जरूर रही लेकिन गर्मी यहां भी दिल्ली जैसी महसूस हुई।

वीकेंड पर हर बार की तरह इस बार भी दिल्ली-एनसीआर से लोग सुकून की तलाश में देहरादून और आसपास के इलाकों में पहुंचे हैं। एक्सप्रेसवे खुलने के बाद लोगों का सफर का समय भी कम हो गया है. महज ढाई से तीन घंटे में लोग देहरादून में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में देहरादून और आसपास के पर्यटक क्षेत्रों में बाहरी लोगों की भारी भीड़ रहती है। वहीं देहरादून और प्रदेश में अब वो शांति नजर नहीं आ रही है. देहरादून में भी रविवार को तापमान 40 के करीब पहुंच गया. आमतौर पर मई और जून में महसूस होने वाली करमी इस बार अप्रैल के आखिरी सप्ताह में ही महसूस होने लगी।

ये भी पढ़ें…हीटवेव: पहली बार लू के कारण देहरादून में स्कूलों की छुट्टियां, आमतौर पर बारिश और सर्दी के मौसम में होती हैं छुट्टियां

यहां आने वाले लोगों का कहना था कि दिल्ली की गर्मी और धूल से बचने की जद्दोजहद यहां आने के बाद भी खत्म नहीं हुई। कुछ लोगों का कहना है कि देहरादून के हालात देखकर ऐसा लगता है कि यहां भी सुकून भरी रात गुजारना मुश्किल है। दिन में भीषण गर्मी के बीच रात में भी गर्म हवाएं परेशान कर रही हैं। निर्माण स्थल से उड़ती धूल यहां भी एनसीआर के मौसम का अहसास कराने लगी है। इसका असर यह हुआ कि दोपहर में स्थानीय लोग घरों से निकलने में कतराते रहे, लेकिन शाम होते-होते राजपुर रोड पर काफी चहल-पहल रही।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *