Breaking News
उत्तराखंड मौसम: पहाड़ों से मैदानों तक बदला मौसम, देहरादून-मसूरी में बारिश और ओलावृष्टि, गर्मी से राहत

प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद आज देहरादून में भारी बारिश हुई. भारी ओलावृष्टि भी हुई.

मौसम विभाग ने खासतौर पर देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान इन पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि और भारी बारिश की आशंका है. अचानक बदलते मौसम को देखते हुए किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से अपने घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें. साथ ही बारिश और तेज हवाओं के दौरान वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है.

केदारनाथ यात्रा: मौसम विभाग का दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट, ग्राउंड जीरो पर डीएम, देर रात पहुंचे कंट्रोल रूम

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *