Breaking News
खेत गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, फिर दी भाइयों को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को गांव से किया गिरफ्तार।

अमेठी समाचार: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गौरीगंज कोतवाली इलाके में एक लड़की से गैंग रेप की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. बताया जा रहा है कि लड़की शनिवार शाम शौच के लिए खेत में गई थी, तभी गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती की. विरोध करने पर किशोरी की पिटाई की गई और उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

खेत पर गई किशोरी के साथ वारदात
यह पूरा मामला गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है. जानकारी के मुताबिक, बच्ची शनिवार की शाम अपने घर के पास खेत में शौच करने गयी थी. इसी दौरान गांव के दो युवकों ने उसे अकेला पाकर जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई भी की।

आरोपी धमकी देकर मौके से भाग गए
घटना के बाद दोनों आरोपियों ने लड़की को डराने के लिए उसके दो सगे भाइयों को जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद वे मौके से भाग गये. इस घटना से गांव में दहशत फैल गई और परिवार में डर का माहौल बन गया.

शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई
रविवार को पीड़िता ने गौरीगंज थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया. कोतवाली इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

अधिकारी बोले- सख्त कार्रवाई की जाएगी
इस मामले पर गौरीगंज क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि लड़की की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की गई है. दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *