गुटखा थूकते समय चलती ट्रेन से गिरा युवक, दर्दनाक हादसे में चली गई जान

महोबा से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है. ट्रेन में सफर के दौरान गुटखा थूकने की आदत ने एक युवक की जान ले ली. 32 साल का लल्लू नाम का युवक इलाज के लिए झांसी जा रहा था, लेकिन रास्ते में चलती ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

युवक इलाज के लिए जा रहा था
जानकारी के मुताबिक, लल्लू महोबा के भटीपुरा मोहल्ले का रहने वाला था और वह बीमार था। उसके पिता जयपाल उसे बेहतर इलाज के लिए मेमो ट्रेन से झांसी ले जा रहे थे। सफर के दौरान जब ट्रेन घुटई स्टेशन पार कर दिदौरा रेलवे फाटक के पास पहुंची तो यह हादसा हो गया.

भीड़ और लापरवाही बनी हादसे की वजह
बताया जा रहा है कि ट्रेन में काफी भीड़ थी. इसी बीच लल्लू गुटखा थूकने के लिए बोगी के दरवाजे की ओर गया. तभी अचानक धक्का लगने या संतुलन बिगड़ने से वह चलती ट्रेन से नीचे पटरी पर गिर गया। हादसे के बाद ट्रेन में चीख-पुकार मच गई. यात्रियों ने ट्रेन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन ट्रेन हरपालपुर स्टेशन पर पहुंचकर ही रुकी।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई
घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस को बुलाया गया और परिजन मौके पर पहुंचे. उस वक्त लल्लू घायल था और होश में भी था. उन्होंने बताया कि किसी ने उन्हें धक्का दे दिया था. इसके बाद उसे पनवाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार में छाया मातम, पुलिस ने शुरू की जांच
इस हादसे के बाद लल्लू के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. बूढ़े पिता को अपने जवान बेटे की अर्थी उठानी पड़ी. पूरे भटीपुरा मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. यह घटना ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी चेतावनी है कि छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *