Breaking News
चारधाम यात्रा 2026: पंजीकरण संख्या 20 लाख के पार, तीन दिन में 20 हजार ने किए गंगोत्री-यमुनोत्री के दर्शन – चारधाम यात्रा 2026 पंजीकरण संख्या 20 लाख के पार, गंगोत्री और यमुनोत्री में भी भीड़

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

द्वारा प्रकाशित: अलका त्यागी

अद्यतन मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 08:26 अपराह्न IST

चार धाम यात्रा 2026: यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो चुकी है. यात्रा के लिए पंजीकरण कराने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा है।


चार धाम यात्रा 2026 पंजीकरण संख्या 20 लाख के पार, गंगोत्री और यमुनोत्री में भी भीड़

गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 20 लाख के पार पहुंच गया है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद तीन दिन में 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।


राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो चुकी है. यात्रा के लिए पंजीकरण कराने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा है। पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 6 मार्च से 21 अप्रैल तक चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए 20 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद से अब तक 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं.

51 क्विंटल फूलों से सजाया गया केदारनाथ मंदिर: जयकारों के साथ धाम पहुंची बाबा की डोली, कल खुलेंगे कपाट, अद्भुत तस्वीरें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *