देहरादून: पुलिस ने अपार्टमेंट में मारा छापा; अंदर का नजारा देख हैरान रह गई टीम, 18 लोग गिरफ्तार -Dehradun News जुए के अड्डे का भंडाफोड़; अपार्टमेंट में पुलिस का छापा, हिस्ट्रीशीटर समेत 18 गिरफ्तार
एक निजी अपार्टमेंट में चल रहे हाईप्रोफाइल जुए के अड्डे का भंडाफोड़ हुआ है. शहर के कोतवाली क्षेत्र स्थित महावीर अपार्टमेंट में मंगलवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी कर 18 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया. मौके से तीन लाख रुपये से अधिक की नकदी, ताश की गड्डियां और पासे बरामद किये गये। गिरफ्तार आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर राकेश उर्फ टिंका भी शामिल है जिसके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.
