Breaking News
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत पर अयोध्या में जश्न, मंदिरों में पटाखे और लड्डू बांटकर मनाया जश्न.

पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद अयोध्या में जश्न का माहौल देखा गया. राम नगरी के प्रमुख मंदिरों में साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। राम मंदिर और हनुमान गढ़ी पर जय श्री राम के नारों के बीच पटाखे जलाए गए और भक्तों पर फूल बरसाए गए. इस दौरान लड्डू बांटकर जीत का जश्न मनाया गया. साधु-संतों ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए देश में बदलाव और विकास की उम्मीद जताई है.

मंदिरों में दिखा उत्सव का माहौल
इस जीत की खुशी अयोध्या के प्रमुख मंदिरों में साफ नजर आ रही थी. साधु-संतों ने जय श्री राम के नारे लगाए और पटाखे फोड़े. श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई और लड्डू बांटे गए। पूरे माहौल में उत्सव जैसा दृश्य नजर आया.

पुजारियों ने दी अपनी प्रतिक्रिया
हनुमान गढ़ी के पुजारी रमेश दास ने कहा कि जिस तरह अयोध्या में बाबरी मस्जिद हटाई गई, उसी तरह पश्चिम बंगाल की सरकार भी बदल गई है. उन्होंने कहा कि अब वहां योगी और मोदी के नेतृत्व में सरकार बन चुकी है और भविष्य में वहां भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर भी बनने की उम्मीद है.

वरिष्ठ पुजारी का बयान
वरिष्ठ पुजारी राजू दास ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अब भगवा झंडा लहरा रहा है. उन्होंने कहा कि वहां की जनता ने अपराध, दंगा और भ्रष्टाचार को नकारते हुए चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार और राष्ट्रवाद को चुना है. उन्होंने यह भी कहा कि अब सत्ता में वही आएगा जो हिंदुत्व और सनातन धर्म का सम्मान करेगा.

विजय उत्सव के रूप में मनाया गया जश्न
साधु-संतों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस जीत में कड़ी मेहनत और प्रचार-प्रसार ने बड़ी भूमिका निभाई है. इस मौके पर हनुमानगढ़ी में लड्डू और झालमुड़ी बांटकर विजय उत्सव मनाया गया.

(रिपोर्ट:अनूप कुमार अयोध्या)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *