Breaking News
पीएम मोदी देहरादून विजिट लाइव: दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर आज जनता को समर्पित होगा, प्रधानमंत्री देंगे सौगात- पीएम मोदी उत्तराखंड विजिट लाइव अपडेट्स दिल्ली देहरादून कॉरिडोर काली मंदिर का उद्घाटन सीएम धामी न्यूज इन हिंदी

08:30 पूर्वाह्न, 14-अप्रैल-2026

चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा, रूट डायवर्ट

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. शहर में बड़े पैमाने पर रूट डायवर्ट किए गए हैं. रैली में भाग लेने के लिए आने वाली बसों को रैली स्थल से दूर खड़ा करने की भी व्यवस्था है. पुलिस और वन कर्मियों ने जंगल में सघन कांबिंग की है। पुलिस ने शहर के सभी होटलों और गेस्ट हाउसों में ठहरने वाले लोगों की डिटेल चेक की. सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था का रिहर्सल किया।

08:25 पूर्वाह्न, 14-अप्रैल-2026

प्रधानमंत्री मोदी 28वीं बार उत्तराखंड आ रहे हैं

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी 28वीं बार उत्तराखंड आ रहे हैं। पांच बार केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं और बद्रीनाथ और मुखबा के भी दर्शन कर चुके हैं। पिछले साल मार्च में प्रधानमंत्री ने उत्तरकाशी जिले में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा पहुंचकर शीतकालीन यात्रा का संदेश दिया था।

08:11 पूर्वाह्न, 14-अप्रैल-2026

राज्य के लिए महत्वपूर्ण अवसरः धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड आगमन राज्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण अवसर है. प्रधानमंत्री आज उत्तराखंड को दून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे का बड़ा तोहफा देंगे। यह एक्सप्रेसवे राज्य की अर्थव्यवस्था और पर्यटन को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है।

08:01 पूर्वाह्न, 14-अप्रैल-2026

पीएम मोदी 12:30 बजे जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे

पीएम मोदी 12:30 बजे जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे. वहां से वह दून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे को जनता को समर्पित करेंगे और मैदान से ही जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन का गणेशपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। पीएम मोदी उत्तराखंड को दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर समेत कई जल विद्युत परियोजनाओं और अन्य योजनाओं की सौगात देंगे. पीएम दोपहर करीब 1:30 बजे कार्यक्रम स्थल से कैंट स्थित जीटीसी हेलीपैड पहुंचेंगे. दोपहर 1:40 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां से दोपहर 1:50 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

07:54 पूर्वाह्न, 14-अप्रैल-2026

पीएम मोदी डाट काली मंदिर में 10 मिनट तक पूजा-अर्चना करेंगे

पीएम मोदी करीब 10 मिनट तक डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनका स्वागत करेंगे. दोपहर करीब 12 बजे डाट काली मंदिर से शहीद जसवन्त सिंह मैदान तक रोड शो करेंगे. इस दौरान जगह-जगह बीजेपी कार्यकर्ता पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत करेंगे.

ये भी पढ़ें…देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे: सफर होगा सुहाना, लेकिन वाहन धीरे चलाएं; इन बातों का अवश्य ध्यान रखें

07:39 पूर्वाह्न, 14-अप्रैल-2026

पीएम मोदी देहरादून विजिट लाइव: दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर आज जनता को समर्पित होगा, प्रधानमंत्री देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर जनता को समर्पित करेंगे। पीएम मोदी के स्वागत के लिए उत्तराखंड तैयार है. आज मंगलवार को प्रधानमंत्री 11,963 करोड़ रुपये से बने दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर को जनता को समर्पित करेंगे और उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली को इसकी सौगात देंगे.

पहली बार वह राजधानी दून में 12 किमी लंबा रोड शो करेंगे और फिर गढ़ी कैंट स्थित मैदान से जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा रहेगी और बड़े पैमाने पर वाहनों के रूट डायवर्ट किए जाएंगे.

पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे

आज मंगलवार को पीएम मोदी सुबह करीब 10:30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वहां से हेलीकॉप्टर से वे सुबह 10:50 बजे सहारनपुर के गणेशपुर स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे. 11:10 बजे एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट देखेंगे. यहां उनका पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा.

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे. इसके बाद पीएम मोदी कार से एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर से होते हुए सुबह 11:35 बजे मां डाट काली मंदिर पहुंचेंगे. उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एक्सप्रेस-वे से गणेशपुर पहुंच सकते हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *