बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर…सम्राट चौधरी पहली बार बने बीजेपी के सीएम, शपथ लेते ही बदल गए समीकरण

सम्राट चौधरी: बिहार की राजनीति में आज बड़ा बदलाव होने जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और तारापुर विधायक सम्राट चौधरी कुछ ही देर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। उनके शपथ लेते ही बिहार के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ जायेगा. यह पहली बार होगा जब कोई बीजेपी नेता राज्य का मुख्यमंत्री बनेगा. अब तक बीजेपी लंबे समय तक एनडीए के साथ सत्ता में रही है, लेकिन मुख्यमंत्री का पद जेडीयू के पास ही रहा. ऐसे में सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है.

सम्राट चौधरी बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं
सम्राट चौधरी शपथ लेते ही बिहार के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री बन जायेंगे. इससे पहले बीजेपी के कई नेता उपमुख्यमंत्री बने, लेकिन पार्टी को कभी मुख्यमंत्री का पद नहीं मिला. इसलिए यह उपलब्धि बेहद खास मानी जा रही है. सम्राट चौधरी ने इस तरह अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है.

जेडीयू के दो वरिष्ठ नेता भी शपथ लेंगे
जानकारी के मुताबिक सम्राट चौधरी के साथ जनता दल यूनाइटेड के दो वरिष्ठ नेता विजय चौधरी और विजेंद्र यादव भी शपथ लेंगे. ये दोनों नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते हैं. विजय चौधरी पहले मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं, जबकि विजेंद्र यादव लंबे समय से मंत्री के रूप में काम कर रहे हैं.

तीनों नेताओं के राजनीतिक सफर में समानता
सम्राट चौधरी, विजय चौधरी और विजेंद्र यादव की राजनीति में एक खास बात समान है. तीनों नेताओं ने अपने करियर की शुरुआत अलग-अलग पार्टियों से की थी. सम्राट चौधरी ने शुरुआत राजद से की और बाद में पार्टी और जदयू से होते हुए भाजपा तक पहुंचे। विजय चौधरी ने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से की और बाद में जेडीयू में शामिल हो गये. वहीं विजेंद्र यादव ने 1990 में जनता दल से चुनाव जीतकर अपना सफर शुरू किया और बाद में जेडीयू में रहे.

नीतीश के इस्तीफे के बाद सरकार बनाने का दावा
मंगलवार को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद एनडीए विधायक दल ने सम्राट चौधरी को अपना नेता चुना. इसके बाद उन्होंने राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया. अब वह बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.

अभी छोटी कैबिनेट, विस्तार बाद में होगा
फिलहाल सम्राट चौधरी के साथ सिर्फ दो मंत्री शपथ लेंगे. आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. इसके बाद सभी मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा होगा.

अश्वनी तिवारी

अश्वनी तिवारी एक भारतीय पत्रकार, सामग्री लेखक, एंकर और मीडिया पेशेवर हैं। वह डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, सामग्री लेखन और समाचार उत्पादन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने ज़ी न्यूज़, सुमन टीवी और यूपी न्यूज़ नेटवर्क जैसे मीडिया संगठनों के साथ काम किया है। उन्हें राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक मुद्दों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को वाराणसी, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए) की डिग्री प्राप्त की और बाद में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (एमजेएमसी) पूरा किया। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक इंडिया वॉच, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर काम किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक जी न्यूज, नोएडा में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप की। इस दौरान वह न्यूज स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने सुमन टीवी, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में काम किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार और डिजिटल सामग्री बनाई। वर्तमान में यूपी न्यूज नेटवर्क में सब एडिटर के तौर पर जुड़े हुए हैं, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की। इस दौरान वह ‘खारी खोती’ नाम के एक खास शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग और वीडियो प्रेजेंटेशन किया. वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और समाचार उत्पादन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित समाचार प्रस्तुति में उनकी विशेषज्ञता मानी जाती है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *