शहर में फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गयी. सबसे पहले साइट पर काम कर रहे मैकेनिक को आवाज देकर घर से बाहर बुलाया गया। इससे पहले कि मैकेनिक कुछ समझ पाता बाइक सवार हमलावरों ने देशी तमंचे से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि मिस्त्री गोली लगने से बाल-बाल बच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए. पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज कर ली है।
ग्राम बिजौली कोतवाली मंगलौर निवासी गुलशेर ने रूड़की कोतवाली को बताया कि वह सुबह नौ बजे बादशाह होटल के पास एक मकान में टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। तभी गांव बरला, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश निवासी साकिब ने आवाज दी। जब वह बाहर आया तो साकिब और जस्सी उर्फ सावेज निवासी तेलीवाला कोतवाली गंगनहर ने देशी तमंचे से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि वह गोली लगने से बाल-बाल बच गये. फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में दहशत फैल गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। फायरिंग देखकर कुछ लोग दुकानों में भी घुस गए।
शोर-शराबा होने पर हमलावर असलहा लहराते हुए बाइक से भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच कर शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
देहरादून: अर्जुन शर्मा हत्याकांड; छह आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल, 50 से ज्यादा गवाह पेश