लखनऊ में हनी ट्रैप का बड़ा मामला, नाबालिग को फंसाने का आरोप, महिला समेत गिरोह पर केस दर्ज

लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हनी ट्रैप मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. इस मामले में 16 साल के एक नाबालिग लड़के पर उसे अपने जाल में फंसाकर भगाने का आरोप लगा है. इस मामले में पीड़िता की मां ने गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी महिला और उसके कथित गिरोह के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और रंगदारी जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
हनी ट्रैप में फंसी नाबालिग
पीड़ित परिवार के मुताबिक, आरोपी महिला अतीक सिद्दीकी ने नाबालिग लड़के को अपने जाल में फंसाया और घर से ले गई. बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में एक संगठित गिरोह भी शामिल है, जो इस तरह की घटनाओं को अंजाम देता है.
25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप
पीड़िता की मां का आरोप है कि गिरोह ने 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. इस दौरान कुछ लोग कैमरे में कैद भी हुए हैं, जिससे मामला और भी गंभीर माना जा रहा है. परिवार का कहना है कि यह एक सोची-समझी साजिश थी.
फर्जी सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों की भूमिका पर सवाल
मामले में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ फर्जी सामाजिक कार्यकर्ता और तथाकथित पत्रकार इस गिरोह का समर्थन कर रहे थे. ये लोग सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो वायरल कर पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे.
पुलिस जांच में महिला के आरोप गलत पाए गए
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी महिला के कई आरोप झूठे पाए गए हैं. इसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.
फरार आरोपियों की तलाश जारी है
फिलहाल मुख्य आरोपी महिला अतिका सिद्दीकी और उसके साथी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
(रिपोर्ट: संदीप शुक्ला, लखनऊ)
