Breaking News
नहीं आए कांग्रेस के बड़े नेता: फलों की मिठास भी नहीं मिटा पाई खटास, हरदा की फल पार्टी से दूरी नहीं हुई कम – फलों की मिठास नहीं मिटा सकी कड़वाहट पूर्व सीएम हरीश रावत फल पार्टी फेल टू ब्रिज डिवाइड

फलों की मिठास नहीं मिटा सकी कड़वाहट पूर्व सीएम हरीश रावत की फ्रूट पार्टी विभाजन पाटने में विफल रही

फ्रूट पार्टी में भाग लेते पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस कार्यकर्ता
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत की फ्रूट पार्टी में खरबूजे और तरबूज की मिठास भी कांग्रेस में चल रही खटास को मिटा नहीं पाई है. हरदा के समर्थक और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पार्टी में पहुंचे लेकिन बड़े नेताओं के बीच दूरियां कम नहीं हुईं. हालांकि हरदा की ओर से फ्रूट पार्टी के लिए खुला निमंत्रण दिया गया था.


हरीश रावत के छुट्टी पर जाने से कांग्रेस में नेताओं के बीच बयानबाजी से घमासान मचा हुआ है. हरीश रावत ने छुट्टियों के दौरान पार्टी कार्यक्रमों से खुद को पूरी तरह अलग कर लिया है. उनकी 15 दिन की छुट्टी 10 अप्रैल को पूरी हो गई है, लेकिन अब तक हरदा की छुट्टी पर संशय बना हुआ है.

उन्होंने न तो अपनी छुट्टियां खत्म कर काम पर लौटने की घोषणा की है और न ही वह किसी पार्टी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं. शुक्रवार को हरदा ने अपने आवास पर मौसमी फलों की पार्टी रखी थी. इस पार्टी के लिए उन्होंने सभी को खुला निमंत्रण दिया था.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *