Breaking News
यमुनोत्री धाम: इंदौर की महिला तीर्थयात्री की मौत, दो दिन में दो श्रद्धालुओं ने गंवाई जान

उत्तरकाशी के बड़कोट में यमुनोत्री धाम के दर्शन करने आई एक महिला श्रद्धालु की देर रात जानकीचट्टी के पास मौत हो गई। यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान होने वाली यह दूसरी मौत है। जानकीचट्टी स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. हरदेव सिंह पंवार के मुताबिक मध्य प्रदेश के इंदौर से 40 वर्षीय प्रतिभा मिश्रा को देर रात बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. पुलिस को सूचना देकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


चारधाम यात्रा: यमुनोत्री धाम यात्रा पर आए नासिक के तीर्थयात्री की मौत, सांस लेने में हो रही थी दिक्कत.

जानकीचट्टी में एक तीर्थयात्री की मौत

इससे पहले जानकीचट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 4.45 बजे एक नेपाली मजदूर द्वारा एक व्यक्ति को मृत अवस्था में जानकीचट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी और शव पुलिस को सौंप दिया गया। मृत व्यक्ति की पहचान महाराष्ट्र के नासिक निवासी उदय गजानन तांबे (65) के रूप में हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *