Breaking News
देहरादून: पुलिस ने अपार्टमेंट में मारा छापा; अंदर का नजारा देख हैरान रह गई टीम, 18 लोग गिरफ्तार -Dehradun News जुए के अड्डे का भंडाफोड़; अपार्टमेंट में पुलिस का छापा, हिस्ट्रीशीटर समेत 18 गिरफ्तार

एक निजी अपार्टमेंट में चल रहे हाईप्रोफाइल जुए के अड्डे का भंडाफोड़ हुआ है. शहर के कोतवाली क्षेत्र स्थित महावीर अपार्टमेंट में मंगलवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी कर 18 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया. मौके से तीन लाख रुपये से अधिक की नकदी, ताश की गड्डियां और पासे बरामद किये गये। गिरफ्तार आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर राकेश उर्फ ​​टिंका भी शामिल है जिसके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि गोपनीय सूचना मिली थी कि सहारनपुर चौक स्थित महावीर अपार्टमेंट के एक फ्लैट में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है. सूचना मिलने पर नगर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. पुलिस ने 5 और 6 मई की दरमियानी रात को फ्लैट पर छापा मारा जहां कई लोग ताश और पासे से जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया. मौके से 3,10,600 रुपये नकद, ताश की चार गड्डियां और 20 पासे बरामद किये गये।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नगर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस पूछताछ में पता चला कि यह फ्लैट रोशन लाल बंसल का है, जो अपने फ्लैट में लोगों को जुआ खिलवाता था और खुद भी इस खेल में शामिल था.

देहरादून: डोईवाला में छुट्टी के बाद चार बच्चे लापता, स्कूल बस से जाने थे घर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *