रुद्रप्रयाग: कुमारी शैलजा ने कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा, कहा- अब उत्तराखंड की जनता बदलाव चाहती है – उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने आज रुद्रप्रयाग में प्रेस वार्ता की

उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन तेजी से मजबूत हो रहा है। ब्लॉक अध्यक्षों के रिक्त पद जल्द भरे जायेंगे और प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी अगले में पूरा कर लिया जायेगा. यहां एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब फुल एक्शन मोड में आ गयी है और प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है. उन्होंने आरोप लगाया कि लोग भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली से परेशान हैं। कहा कि प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं और महिलाओं व बेटियों के खिलाफ अपराध शर्मनाक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में बीजेपी से जुड़े लोगों के नाम सामने आते हैं.

उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि अब तक पूरे मामले का खुलासा नहीं हो सका है और लगातार सच्चाई छिपाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने इस मामले की अदालत की निगरानी में जांच की मांग दोहराई। चारधाम यात्रा के संबंध में उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के स्वागत में बड़े-बड़े होर्डिंग तो लगे हैं, लेकिन श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि यात्रियों को ट्रैफिक जाम, आवास और परिवहन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड में बेरोजगारी और पलायन बड़ी समस्या बन गई है.

UKSSSC: ग्रुप सी के 2000 से ज्यादा पदों के लिए 14 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, ग्रेजुएट लेवल परीक्षा की तारीख बढ़ी

गांव खाली होते जा रहे हैं और यही आज के उत्तराखंड की हकीकत है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में उत्तराखंड सरकार चैंपियन बन गई है। कांग्रेस प्रभारी ने दावा किया कि बीजेपी के अंदर भी समन्वय की कमी है और इस बार राज्य की जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है. प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व विधायक मनोज रावत, पूर्व प्रमुख प्रदीप थपलियाल आदि मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *