देहरादून: आईपीएल में सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़; पांच गिरफ्तार, दुबई से संचालित ऐप से भी जुड़े हैं तार

उत्तराखंड एसटीएफ और दून पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बसंत विहार इलाके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके तार दुबई से संचालित प्रतिबंधित महादेव ऐप और रेडीबुक सट्टेबाजी ऐप से जुड़े बताए जा रहे हैं.

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि बसंत विहार थाना क्षेत्र स्थित ऋषि विहार कॉलोनी में एक किराए के फ्लैट से आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है. सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने बुधवार की रात फ्लैट पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान पांच युवकों को ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से सट्टा लगाते हुए पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में सुनील शर्मा, संदीप गुप्ता, अक्रंद शर्मा और अभिषेक शर्मा सभी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और संदीप कुमार बिहार का रहने वाला है.

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे व्हाट्सएप ग्रुप और ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए ग्राहकों को जोड़ते थे और उनसे आईपीएल मैच पर सट्टा लगवाते थे. पुलिस ने मौके से तीन लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन, 22 डेबिट कार्ड, एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर कनेक्शन और ऑनलाइन सट्टेबाजी से संबंधित डिजिटल सामग्री बरामद की है।

ऋषिकेश: दलाल के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज ट्रांसपोर्टरों ने पुलिस पर उन्हें बचाने का आरोप लगाते हुए चौकी का घेराव किया

आरोपी के खिलाफ बसंत विहार थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. जांच में कई बैंक खातों की भी जानकारी मिली है, जिनमें करोड़ों रुपये का लेनदेन होने का संदेह है। पुलिस इन खातों की जांच कर रही है. पूछताछ में यह भी पता चला कि जिस फ्लैट से सट्टा संचालित किया जा रहा था वह फ्लैट हरिद्वार निवासी अंकित कुमार का है, जिसे सुमित यादव ने किराए पर दिया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *