Breaking News
उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को अक्षयतृतीया के शुभ अवसर पर खुलेंगे उत्तरकाशी उत्तराखंड

संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)

द्वारा प्रकाशित: रेनू सकलानी

अद्यतन मंगलवार, 24 मार्च 2026 10:56 पूर्वाह्न IST

यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा आज मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव स्थित यमुना मंदिर में की गई। कपाट खोलने का शुभ मुहुर्त निकाला गया.


यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर खुलेंगे उत्तरकाशी

शुभ मुहुर्त निकाला गया.
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

यमुनोत्री धाम के कपाट रविवार 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोले जायेंगे। दोपहर 12.35 बजे कर्क लग्न के अनुसार कृतिका नक्षत्र आयुष्मान योग में विशेष विधि-विधान के साथ कपाट खुलेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो

आज मंगलवार को यमुना जन्मोत्सव के अवसर पर यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने का शुभ मुहूर्त यमुनोत्री मंदिर समिति के नेतृत्व में मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव स्थित यमुना मंदिर में विधिवत आयोजित किया गया।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड: हिमस्खलन की चेतावनी, इन तीन जिलों पर खतरा, ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह

मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरूषोत्तम उनियाल ने बताया कि इससे पहले सुबह 8.30 बजे खरसाली गांव से स्थानीय वाद्ययंत्रों के साथ मां यमुना की डोली यमुनोत्री के लिए रवाना होगी। खरसाली गांव से यमुना के भाई शनिदेव महाराज सोमेश्वर महाराज की डोली भी अपनी बहन को विदा करने यमुनोत्री जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *