Breaking News
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग की बेटी का उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम के लिए चयन, गांव में हुआ भव्य स्वागत

अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के मारगांव (पंधरा) की होनहार क्रिकेटर सभ्या नेगी (24) का चयन उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। गांव पहुंचने पर सभ्या का भव्य स्वागत किया गया. ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से उनका सम्मान कर खुशी का इजहार किया.


ट्रेंडिंग वीडियो

सभ्या नेगी दरबान सिंह नेगी की बेटी हैं और उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है। जिले के एक छोटे से गांव से निकलकर सभ्या ने क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाने के लिए कड़ी मेहनत की है. इससे पहले भी बतौर ऑलराउंडर सभ्या ने उत्तराखंड महिला प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया था।

उत्तराखंड: पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर देहरादून प्रशासन अलर्ट, उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

फाइनल मैच में उन्होंने तीन अहम विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. उनकी सफलता से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है. ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह बिष्ट ने कहा कि सभ्या नेगी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है और अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बनी हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि वह भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करेगी.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *