Breaking News
बर्फबारी: कपाट खुलने से पहले केदारनाथ धाम में बर्फबारी, उत्तराखंड में आज तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

शनिवार को एक बार फिर उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में तेज तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी है। केदारनाथ धाम में कल से बर्फबारी जारी है. धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलने हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


ट्रेंडिंग वीडियो

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में ऐसे बदलाव देखने को मिल रहे हैं. पहाड़ी इलाकों में मौसम बदलने से मैदानी इलाकों के तापमान पर भी असर पड़ेगा. गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं.

ये भी पढ़ें…देहरादून: कैबिनेट विस्तार के बाद अब जिम्मेदारी का बंटवारा शुरू, 14 वरिष्ठ नेताओं को दी गई जिम्मेदारी; आदेश जारी

आने वाले दिनों की बात करें तो 9 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहने के आसार हैं. वहीं, शुक्रवार को भी बादल छाए रहने और हवा चलने से मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य रहा, जबकि पहाड़ी इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *