CBCID की बड़ी कार्रवाई: सात साल से फरार 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का आरोपी
उत्तराखंड एसटीएफ और सीबीसीआईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त देवेंद्र प्रकाश तिवारी को आगरा से गिरफ्तार कर लिया. तिवारी पर हरिद्वार में निवेश के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है.
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 में हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में स्थानीय लोगों से निवेश के नाम पर धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड द्वारा एक बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी की गई थी. ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। जांच के दौरान पता चला कि कंपनी ने आरडी और फिक्स डिपॉजिट कराने के नाम पर बांड और सर्टिफिकेट जारी कर लोगों से लाखों रुपये वसूले और बाद में रकम हड़प ली।
जांच में कंपनी के निदेशक अनिल कुमार तिवारी और देवेंद्र प्रकाश तिवारी की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। मामले की जांच ईओडब्ल्यू सीआईडी सेक्टर देहरादून से की जा रही है।
देहरादून: ऑनलाइन निवेश और वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 27 लाख की ठगी, एसटीएफ ने आरोपी को सोनीपत से पकड़ा
पुलिस के मुताबिक अनिल कुमार तिवारी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि देवेन्द्र प्रकाश तिवारी लगातार फरार चल रहे थे. अपर पुलिस महानिदेशक स्तर से उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था.
