Breaking News
उत्तराखंड: महिला आरक्षण; छोटी सरकारों में विपक्ष की घेराबंदी का बड़ा प्लान, राष्ट्रीय अध्यक्ष अगले महीने करेंगे दौरा – नारी शक्ति महिला आरक्षण भाजपा महिला मोर्चा का जुलूस; नितिन नबीन अगले माह देहरादून दौरे पर

नारी शक्ति वंदन संशोधन कानून पास न होने के मुद्दे पर बीजेपी विपक्ष को घेरना चाहती है. इसलिए आज मंगलवार को विधानसभा में विशेष सत्र के बाद बीजेपी ने विपक्ष से लेकर छोटी सरकार (निगम, जिला पंचायत) तक को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है.


महिला आरक्षण के मुद्दे पर आज राज्य में विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया गया है, जिसमें महिलाओं के सम्मान के विषय पर विशेष चर्चा हो रही है. इस सत्र के दौरान सरकार नारी शक्ति वंदन संशोधन कानून पारित नहीं होने पर विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाएगी. मकसद इस मुद्दे पर विपक्ष की बड़ी घेराबंदी करना होगा. बीजेपी का ये सिलसिला यहीं नहीं रुकेगा. पार्टी ने इस मुद्दे को जिंदा रखने के लिए बड़ी रणनीति बनाई है.

विशेष सत्र के बाद बीजेपी सभी नगर निगमों की बोर्ड बैठक में निंदा प्रस्ताव लाकर विपक्ष को घेरने की कोशिश करेगी. इसके अलावा सभी जिला पंचायतों की बोर्ड बैठकों में भी निंदा प्रस्ताव लाये जायेंगे. इससे नीचे भी क्षेत्र पंचायत की बैठक में निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि विपक्ष द्वारा मातृशक्ति के अपमान को लेकर पार्टी किसी भी सूरत में चुप नहीं बैठेगी.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *