उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर एम्स ऋषिकेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर एम्स परिसर तक के पूरे क्षेत्र को तीन विशेष सुरक्षा जोन में बांटा गया है.
पहला जोन जौलीग्रांट एयरपोर्ट, दूसरा जोन एम्स हेलीपैड और तीसरा जोन मुख्य कार्यक्रम स्थल बनाया गया है। तीनों जोन की सुरक्षा की जिम्मेदारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है।
देहरादून: उपराष्ट्रपति के दौरे से पहले पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, संवेदनशील जगहों पर विशेष निगरानी.
सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि यात्रा को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी रखते हुए चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की कोई सुरक्षा चूक न हो.