ऋषिकेश: चंद्रभागा पुल के पास पुलिस चेकपोस्ट के ठीक सामने युवकों के दो समूहों के बीच विवाद हो गया

गुरुवार की देर रात चंद्रभागा पुल के पास युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। आधे घंटे से अधिक समय तक चले इस विवाद में दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते रहे, लेकिन मौके पर पुलिस की मौजूदगी नहीं दिखी.

हैरानी की बात यह है कि जिस जगह पर यह घटना हुई वहां पुलिस चेक पोस्ट है और पुलिस ने इलाके में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं. इसके बावजूद न तो कंट्रोल रूम से तत्काल कोई प्रतिक्रिया मिली और न ही किसी पुलिसकर्मी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश की. घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और कई लोग युवकों के बीच हुई मारपीट का वीडियो बनाते दिखे.

दून अस्पताल की इमरजेंसी में तोड़फोड़: रजिस्ट्रेशन काउंटर का शीशा टूटा, पर्चा न बनाने का आरोप, जमकर हंगामा

सड़क पर काफी देर तक खुलेआम हुए इस हंगामे ने शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पुलिस चेक पोस्ट के सामने ऐसी घटनाएं होती रहेंगी और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगेगी तो आम नागरिक कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे. लोगों ने पुलिस की कार्यशैली और सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं.

मामले में जानकारी जुटाई जा रही है, हंगामा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

– केसी भट्ट, प्रभारी निरीक्षक, ऋषिकेश।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *