Breaking News
कोटद्वार: लैंसडाउन का नाम बदलने के विरोध में बाजार बंद, लोगों ने किया प्रदर्शन, रक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन – कोटद्वार समाचार लैंसडाउन का नाम बदलने के विरोध में बाजार बंद, लोग सड़कों पर उतरे प्रदर्शन

लैंसडाउन का नाम बदलने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार सुबह से ही सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन, नागरिक मंच ने गांधी चौक से कैंट बोर्ड कार्यालय तक जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। संगठनों की ओर से गांधी चौक पर एक जनसभा का आयोजन भी किया गया, जिसके बाद एसडीएम शालिनी मौर्य के माध्यम से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ज्ञापन भेजकर लैंसडाउन का नाम यथावत रखने की मांग की गई.


10 अप्रैल को हुई कैंट बोर्ड की बैठक में लैंसडाउन का नाम जसवन्तगढ़ छावनी करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। लैंसडाउन में इस प्रस्ताव के विरोध में उबाल आ गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार की सुबह व्यवसायी, होटल व्यवसायी व नागरिक मंच से जुड़े लोग सड़क पर उतर आये. स्थानीय नागरिकों एवं जन प्रतिनिधियों ने गांधी चौक पर एक आमसभा का आयोजन किया. उन्होंने लैंसडाउन का नाम बदलने का कड़ा विरोध किया। लैंसडाउन का नाम देश-दुनिया में मशहूर है।

लैंसडाउन का नाम सामने आते ही एक हिल स्टेशन और पर्यटन नगरी का नजारा सामने आता है। कहा कि नाम बदलने की बजाय विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने की जरूरत है. प्रदर्शनकारियों ने गांधी चौक से छावनी परिषद कार्यालय तक जुलूस निकालकर अपना विरोध जताया। सभा स्थल पर आकर एसडीएम शालिनी मौर्य ने प्रदर्शनकारियों का ज्ञापन लिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *