कौशांबी में पिकअप-कंटेनर की टक्कर, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश समाचार: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां कड़ा धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप कंटेनर से टकरा गई, जिसमें 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया.
पिकअप और कंटेनर की टक्कर में 8 लोगों की जान चली गई
जानकारी के मुताबिक, सभी श्रद्धालु पिकअप वाहन में सवार थे और कड़ा धाम से दर्शन कर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में उनकी कार की एक कंटेनर से सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया. सभी घायलों का इलाज चल रहा है. मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
मौके पर मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच
इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
खबरें अपडेट की जा रही हैं
