रोमियो लेन बार कांड में पुलिस मुख्यालय ने भी सख्त रुख अपनाया है. मुख्यालय ने पूरे मामले को स्पष्ट करते हुए 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है. इसमें एडीजी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. वी मुरुगेशन, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप और एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल को तथ्यात्मक रिपोर्ट देने को कहा गया है।
घटना बीते शनिवार रात करीब 12.30 बजे की है. देहरादून में सभी बार और पब आदि को रात 11 बजे तक खोलने की अनुमति है। हाल ही में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या के बाद इसे और सख्त कर दिया गया. इसके बाद ज्यादातर पब और बार के सीसीटीवी कैमरों की निगरानी देहरादून पुलिस ने अपने हाथ में ले ली. पिछले शनिवार को भी ऐसा ही हुआ था कि तय समय से करीब डेढ़ घंटे बाद तक बार के बाहर भीड़ लगी थी. इस पर बार को बंद कराने के लिए पुलिस टीमें वहां पहुंचीं लेकिन संचालक ने मनमानी की।
देर रात तक लगा रहा जाम: बार बंद कराने पहुंची पुलिस तो आगे आए आईजी, खुद डंडा लेकर पहुंचे कप्तान
इसके बाद खुद एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल को हस्तक्षेप करना पड़ा. उन्होंने वहां जाकर पूरे स्टाफ को ग्राउंड फ्लोर पर खड़ा कर दिया और समय सीमा का पालन करने के निर्देश दिए. इसके बाद बार खाली हो गया. चूंकि इस मामले में एक बड़े पुलिस अधिकारी का नाम भी सामने आ रहा है, इसलिए इसकी संवेदनशीलता और बढ़ गई है. ऐसे में जब घटना को लेकर खबर प्रकाशित हुई तो सोशल मीडिया पर भी कई प्रतिक्रियाएं आने लगीं. इस पर पुलिस मुख्यालय ने सख्त रुख अपनाया है और तीनों अधिकारियों से 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है.