Breaking News
नैनीताल: डोगरा में पिंजरे में फंसा तेंदुआ, इलाके में दो लोगों की मौत से ग्रामीणों में डर का माहौल

संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल (नैनीताल)।

द्वारा प्रकाशित: रेनू सकलानी

अद्यतन मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 08:57 पूर्वाह्न IST

डोगरा, नैनीताल में पिंजरे में फंसा तेंदुआ, उत्तराखंड समाचार हिंदी में

पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



भीमताल ब्लॉक के डोगरा ग्राम पंचायत में मंगलवार सुबह एक तेंदुआ वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। ग्रामीणों ने तेंदुए के पिंजरे में फंसने की सूचना वन विभाग को दी। भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र में लगातार तेंदुए देखे जा रहे हैं।


यह भी पढ़ें…उत्तराखंड: महिला आरक्षण के मुद्दे पर विशेष सत्र आज, सदन में हंगामे के आसार, विपक्ष दिखाएगा आक्रामक रुख

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों ज्योली और भदयूनी में जंगली जानवरों के हमले से दो लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि तेंदुए के पकड़े जाने के बाद भी ग्रामीणों में डर का माहौल है. उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने के साथ गश्त करने को कहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *