मुज़फ्फरनगर कार हादसा: तेज रफ्तार थार बिजली के खंभे से टकराई, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल – खंभा टेढ़ा होकर सड़क पर गिरा
मुजफ्फरनगर देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों को चौंका दिया, जब एक तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोहे का मजबूत बिजली का खंभा टूटकर सड़क पर गिर गया और बिजली के तार चारों ओर फैल गये.
हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि लोहे का खंभा तीर की तरह झुक गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे बिजली का खंभा पूरी तरह झुककर सड़क पर गिर गया. हादसे के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया.
बिजली के तार सड़क पर गिरने से कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ.
पुलिस ने कार में फंसे ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कार में फंसे चालक खालापार निवासी नफीस पुत्र सुल्तान को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा।
घायल चालक की हालत देख तत्काल परिजनों को भी सूचना दी गयी.
चालक रूड़की की ओर जा रहा था, बीच रास्ते में हादसा हो गया
पुलिस के अनुसार चालक सुल्तान अपने घर से रूड़की की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और बिजली के खंभे से टकरा गई।
शुरुआती जांच में हादसे के पीछे ब्रेक फेलियर या तकनीकी खराबी होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने तत्काल क्षतिग्रस्त वाहन व गिरे पोल को हटवाया।
दीपक कुमाररूड़की कस्टम चौकी प्रभारी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर सड़क पर गिरे पोल और बिजली के तारों को तत्काल हटा दिया गया।
इस कार्रवाई से सुबह होने वाली संभावित यातायात बाधा को समय रहते दूर कर लिया गया।
तेज रफ्तार बनी हादसे की मुख्य वजह
प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस का मानना है कि वाहन की गति अधिक होने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह गंभीर हादसा हुआ.
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और तकनीकी खराबी की आशंका को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.
देर रात हुए इस भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार थार बिजली के खंभे से टकराकर बड़ा नुकसान होने से बाल-बाल बच गई. पुलिस की तत्परता से घायल चालक को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया और सड़क पर गिरे खंभों व तारों को हटाकर जल्द ही यातायात व्यवस्था सामान्य कर दी गयी.
