Breaking News
यूके बोर्ड रिजल्ट 2026: खेतों में गेहूं काटते समय मिला जिला टॉपर, खबर सुनकर भावुक हुए किसान पिता, रुंध गया गला

सुनहरे खेतों के बीच पसीना बहाता एक किशोर, हाथ में हँसिया, चेहरे पर सादगी और दिल में बड़ी जीत का एहसास। यह तस्वीर है जोनिश कुमार की, जिन्होंने हाईस्कूल में 95.20% अंक हासिल कर जिले में तीसरा और पूरे उत्तराखंड में 12वां स्थान हासिल किया था, लेकिन रिजल्ट के दिन भी वह खेतों में मजदूरी करते रहे।


नेशनल इंटर कॉलेज, औरंगाबाद के छात्र जोनिश उस समय सुर्खियों में आए जब उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित हुए। आर्थिक रूप से कमजोर और अशिक्षित माता-पिता के इस बेटे ने बिना किसी कोचिंग के यह मुकाम हासिल किया।

उनके पिता राजेश कुमार और मां सोनिया देवी सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करते हैं और इन दिनों दोनों गेहूं की कटाई कर रहे हैं। जब नतीजे घोषित हुए तब भी जोनिश अपने माता-पिता के साथ गेहूं की फसल काट रहा था। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने अंकों का अंदाजा तो था लेकिन वह इस बात से अनजान थे कि उन्होंने राज्य में 12वां स्थान हासिल किया है. अमर उजाला की ओर से मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान उन्हें पता चला कि उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में लहराया कुमाऊं का परचम, तस्वीरों में देखें उत्साह

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *