रुद्रप्रयाग: भीरी-काकोला मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; तीन की मौत – रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटना, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत – उत्तराखंड समाचार
रुद्रप्रयाग जिले के भीरी-काकोला मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भीरी से औरिंग की ओर जा रही गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 250 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी. सूचना मिलते ही कोतवाली ऊखीमठ पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
एसडीआरएफ पोस्ट अगस्तमुनि से प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी और उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पंवार के नेतृत्व में जवानों ने रात के अंधेरे में खाई में घुसकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। उसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। काफी मशक्कत के बाद दो शवों को बाहर निकाल लिया गया है, जबकि तीसरे शव को निकालने की कोशिश की जा रही है.
ये भी पढ़ें…उत्तराखंड: स्कूलों के लिए बनेगा मानक प्राधिकरण, बनेगा नया मसौदा, फीस की मनमानी पर लगेगी रोक
हादसे में मृतकों की पहचान नवीन सिंह (30 वर्ष), अंशुल (28 वर्ष) और अमित सिंह (35 वर्ष) के रूप में हुई है. सभी रुद्रप्रयाग जिले के रहने वाले हैं।
